{"_id":"590cb9904f1c1ba8744439fb","slug":"wife-killed-for-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के लिए पत्नी को मार डाला
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 05 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पीएम हाउस पर जुटे महिला के परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने अपनी पत्नी को पीटकर सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे दहेज में बाइक नहीं मिली। हत्या से पूर्व पति ने पिटाई करते हुए रो रही पत्नी की बात उसके मायके मोबाइल से करवाई। इसके बाद मौत के घाट उतारकर ससुरालीजन भाग गए। देर रात भाई घर पहुंचा तो आंगन में शव पड़ा मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के दहौरा पंडितपुरवा गांव निवासी जमाल अहमद ने बताया कि उसने अपनी बहन अफसर जहां का निकाह छह वर्ष पूर्व रामगांव थाना अंतर्गत तुलसीपुर चौराहा रायपुर निवासी अब्दुल हक के साथ किया था।
निकाह के बाद साल भर तक तो सब ठीक ठाक रहा, लेकिन इसके बाद बहन को उसका पति अब्दुल हक दहेज में बाइक न मिलने के लिए परेशान करने लगा। धीरे-धीरे उत्पीड़न बढ़ता गया। इस बीच बहन ने मायके आकर सारी स्थिति बताई। जमाल का कहना है कि घर की हालत ठीक न होने के चलते बहनोई अब्दुल हक से बातचीत कर कुछ दिनों में बाइक की डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन बहनोई पर असर नहीं हुआ। बहन अफसर जहां का उत्पीड़न बरकरार रहा।
विज्ञापन
जमाल का कहना है कि गुरुवार देर शाम अब्दुल हक ने बाइक की मांग को लेकर अफसर जहां की पिटाई शुरू कर दी। पति की पिटाई से रो रही अफसर जहां को मायके का नंबर डायल कर मोबाइल थमा दिया। जमाल का कहना है कि बहन ने फफकते हुए मां से पूरी स्थिति बताई। यह भी कहा कि बाइक न मिलने पर ससुराल के लोग मार डालेंगे। जमाल के मुताबिक बहन के रोने-बिलखने की आवाज मोबाइल पर सुनकर उनकी मां परेशान हो उठी।
मां के कहने पर जमाल देर रात बहन का हालचाल जानने के लिए ससुराल रवाना हुआ। जमाल का कहना है कि बहन के घर पहुंचने पर उसका शव आंगन में पड़ा मिला। बहनोई व परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। जमाल को आसपास के लोगों से पता चला कि पिटाई के दौरान ही अफसर जहां ने दम तोड़ दिया था।
इस बीच ग्राम प्रधान रायपुर व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर रामगांव थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई जमाल की तहरीर पर अफसर जहां के पति अब्दुल हक, ससुर लल्लन, देवर ऐनुल और सास को नामजद करते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।