{"_id":"8e6bae8d210d0e1fce209e92bf162647","slug":"villagers-threw-stones-on-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, फूंका चुनाव वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, फूंका चुनाव वाहन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/नानपारा (ब्यूरो)। चंदेला कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर वोटिंग के समय प्रशासनिक अधिकारियों पर एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में वोटिंग करवाने का आरोप कुछ प्रत्याशियों ने लगाया था।
इसी से गुस्साए लोगों ने शनिवार देर शाम पोलिंग पार्टी के लौटते समय पुलिस के चुनाव वाहन को रोक कर आग लगा दी। पथराव भी किया। हालांकि, कोई भी जख्मी नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय चंदेलाकला में शनिवार को मतदान था। इस ग्राम पंचायत में छोटा चंदेला कला से फूलमती पत्नी वीरेंद्र कुमार प्रत्याशी हैं, जबकि बड़ा चंदेला गांव से पंकज, बलराम, लल्लन, कोयली और रामधनी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दोपहर में मतदान के समय बड़ा चंदेला निवासी प्रत्याशियों ने फूलमती के पक्ष में मतदान करवाने का आरोप ड्यूटी में तैनात अधिकारियों पर लगाया था। इसको लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया था।
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान निपटा। शाम छह बजे के आसपास जब पोलिंग पार्टी मतपेटियों को लेकर रवाना हुई तो गांव के कुछ लोगों ने दोपहर की खुन्नस के चलते चुनाव वाहन को कब्जे में करने की साजिश बना ली। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर लोगों ने गाड़ाबंदी की।
संयोग से पोलिंग पार्टी का वाहन ग्रामीणों की घेराबंदी तोड़कर निकल गया लेकिन पुलिस टीम की मैजिक रुक गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर सभी ने पथराव शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इतने में भीड़ ने पुलिस के चुनाव वाहन को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार, एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय मौके पर पहुंचे।
एएसपी डॉ. पांडेय ने बताया कि पोलिंग पार्टी सुरक्षित ब्लॉक पहुंच गई है। पुलिस वाहन को अराजक तत्वों ने फूंका है। उन्हें चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। कोई चोटहिल नहीं हुआ है। स्थिति नियंत्रण में है।