फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man lost his life in a head-on collision between two motorcycles

Azamgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की जान गई

Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a head-on collision between two motorcycles
मृतक जगेलु राम की फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
आजमगढ़। मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मार्ग पर एसडीएम आवास के समीप बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में घायल जगेलु राम (45) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उनके साथी अवधेश व प्रमोद का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। एक बाइक पर दौलतपुर निवासी प्रमोद (43) अकेले सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक मेंहनगर से बिंद्रा बाजार की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायल बेहोशी की हालत में थे। उन्हें पुलिस की अभिरक्षा में पीजीआई चक्रपानपुर भेजा गया। परिजनों ने दोनों को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की रात करीब दो बजे जगेलु राम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके साथ बाइक पर सवार जाफरपुर के कटरा निवासी अवधेश का इलाज जारी है। जगेलु राम के चार पुत्र हैं, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मेंहनगर थाना प्रभारी अभिराज सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed