फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sold son for Rs 1.80 lakh to buy an e-rickshaw... pleaded in remorse

Bijnor News: ई-रिक्शा के लिए 1.80 लाख में बेचा था बेटा...पछतावे में लगाई गुहार

Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sold son for Rs 1.80 lakh to buy an e-rickshaw... pleaded in remorse
मंडावली/नजीबाबाद। कोटावाली गांव निवासी आराम सिंह ने अपने आठ माह के बेटे को ई-रिक्शा खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये में बेचा था। बाद में उसे पछतावा हुआ तो बेटे को वापस पाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर बच्चे को खरीदने वाले दंपती और दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 29 अक्तूबर को गांव कोटावाली निवासी आराम सिंह ने तहरीर दी थी। बताया कि वह श्यामीवाला निवासी शमशेर और खुर्शीद का ई-रिक्शा किराये पर चलाता था। नया ई-रिक्शा खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसने शमशेर और खुर्शीद से बात की तो उन्होंने उसे आठ माह के बेटे को बेचने का सुझाव दिया। वह उनकी बातों में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेड़ी निवासी देवराज सिंह और उसकी पत्नी सुनीता को 1.80 लाख रुपये में बच्चा खरीदने को तैयार कर लिया। बीती तीन अक्तूबर को सौदा हो गया। बच्चे को खरीदने वाले देवराज की छह बेटियां हैं। पुत्र की चाहत में उसने मासूम को खरीदकर श्यामीवाला में रिश्तेदारी में छिपा दिया था। बाद में बेटे के बिछोह पर पिता को गलती का एहसास हुआ तो उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एएसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed