{"_id":"6ae4f509c890dbe841055da2","slug":"three-accused-arrested-for-dismantling-stolen-vehicles-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103651-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी किए वाहनों को काटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी किए वाहनों को काटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र में चोरी किए गए वाहनों को काटने और उनके पुर्जों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक सदस्य भाग गया। बृहस्पतिवार रात की कार्रवाई में पुलिस ने गोदामों से ट्रैक्टर, बाइक, इंजर, बैटरियां और वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं।
कस्बे में शाहजहांपुर रोड पर संभल ढाबे के पास स्थित कबाड़ के गोदामों में चोरी के वाहनों को काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात घेराबंदी की। मौके से मोहल्ला महादेव के लकी, मिर्धान के इकबाल और कबाड़ी बन्ने को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बन्ने का बेटा शमी चकमा देकर भाग गया।
वाहन और पुर्जे किए जब्त
गोदामों की तलाशी के दौरान पुलिस को दो ट्रैक्टर के इंजन, पानी की मोटर, दो बाइकें, पांच वाहन बैटरियां, ई-रिक्शा का बैटरी चार्जर, वाहनों के कटे हुए इंजन, फ्रेम और ट्रैक्टर के पार्ट्स बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी सामान से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। वाहन काटने का लाइसेंस या अनुमति पत्र भी उनके पास नहीं मिला। इसके बाद सारा सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों का है आपराधिक इतिहास - फरीदपुर थाने में इकबाल के खिलाफ तीन, बन्ने पर दो और शमी के खिलाफ दो आपराधिक रिपोर्ट पहले से दर्ज हैं।
वर्जन,
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपी शमी की तलाश की जा रही है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर