फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife beats husband in court; case registered

Shahjahanpur News: कचहरी में पत्नी ने पति को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wife beats husband in court; case registered
शाहजहांपुर। बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र के मोहल्ला बिधौलिया निवासी इमरान रजा ने थाना सदर बाजार में सिंधौली थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी पत्नी माहेनूर, अब्दुल कादिर, बरेली के जोगी नवादा निवासी अली अहमद व फिरासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने शाहजहांपुर के जनपद न्यायालय में पारिवारिक वाद दायर किया था। 16 अक्तूबर की दोपहर जजी कचहरी में मध्यस्थता होनी थी। आरोप है कि पत्नी माहेनूर ने उसे चप्पलों से पीटा। माहेनूर के साथ उसके पिता अली अहमद, फिरासत व अब्दुल कादिर ने भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed