{"_id":"6ae4f54e2597e7208703aaf3","slug":"the-daughter-in-laws-side-and-the-in-laws-side-have-filed-reports-against-each-other-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105053-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहू-ससुराल पक्ष ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहू-ससुराल पक्ष ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज/भड़सर। पारिवारिक विवाद के बाद बहू और ससुराल पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सोरहा निवासी रीतू ने 26 अक्तूबर को पति नरेश, ससुर चेतराम, सास प्रतिमा देवी और देवर खेमकरन पर दहेज मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। वहीं, प्रिया शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में रीतू गंगवार पर आरोप लगाए। प्रिया ने बताया कि रीतू ने अपने माता-पिता जयपाल और नन्ही देवी को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। प्रिया के अनुसार, गर्भवती होने पर भी उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ नीलेश मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रिया शर्मा के मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पायल रानी को सौंपी गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।