{"_id":"57cc4eb04f1c1bab3031734f","slug":"villagers-beaten-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने युवक को पीटा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने युवक को पीटा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बेलवा पदुम के मजरा कलाम सतरही के एक घर में शनिवार रात घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। बाद में थाने ले जाते समय उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। वहीं, मृतक के पिता ने रंजिश के चलते बेटे की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या व चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलाम सतरही निवासी भगौती मौर्य शनिवार रात परिवार समेत घर के आंगन में सो रहे थे। रात 12 बजे के आसपास उन्हें कमरे के अंदर सामान गिरने की आहट मिली। नींद खुलने पर भगौती ने टॉर्च जलाया तो अंजान युवक कमरे में दिखा। इस पर भगौती ने शोर मचा दिया। इससे परिवारीजनों की भी नींद खुल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सुबह ग्रामीणों ने थाने में खबर दी तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि पकडे़ गए युवक को यहीं ले आओ। ग्रामीण जब युवक को थाने ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस को सूचना देने के बाद मरणासन्न हालत में युवक को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल भागे।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पयागपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान असैला गांव निवासी रामभुवन पासी (35) पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है। सूचना पाकर मृतक के पिता भी थाने पहुंच गए।
उन्होंने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि कलाम सतरही गांव निवासी मोहन, भीमसेन, भगौती व एक अन्य युवक होली पर हुए विवाद के बाद से उसके बेटे से रंजिश रखे थे। इन सभी ने देख लेने की धमकी दी थी। रामनरेश का कहना है कि रात नौ बजे मवेशियों को अहाते में बांधकर रामभुवन गांव के बाहर स्थित दुकान पर गया था।
वहीं, से अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि भगौती ने चोरी का आरोप लगाया है। जबकि पिता ने रंजिश में हत्या की बात कही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।