फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Van driver shot, injured

वैन चालक को गोली मारी, घायल

Mon, 17 Oct 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
हरदी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक स्कूल वैन चालक को चार-पांच युवकों ने रविवार शाम घेरकर पीटा और गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावरों ने हवा में भी फायरिंग की और भाग निकले। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


हरदी क्षेत्र में पिपरी मोहन गांव निवासी सफी (30) महसी स्थित एक स्कूल की गाड़ी चलाता है। शनिवार को सफी बच्चों को छोड़ने जा रहा था। सफी का कहना है कि रमपुरवा के निकट वाहन में खरीब आने पर उसे सड़क किनारे खड़ाकर दिया। इस दौरान बच्चों ने गेट खोल दिया। उधर से गुजर रहे गांव के सलीम की बाइक गेट से टकरा गई।
विज्ञापन


इस पर सलीम व बाउर विवाद करने लगे लेकिन लोगों ने समझा दिया। इसके बावजूद वे धमकी देते हुए चले गए। सफी के मुताबिक रविवार शाम वह ससुराल महाराजगंज बाजार जा रहा था। बाजार के निकट एक दुकान पर रुकने पर बाउर, असगर, अनवर और सलीम ने घेरकर मारापीटा। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फायर सफी पर भी किया जिससे वह घायल हो गया। हमलावर फरार हो गए। सूचना पर महसी चौकी इंचार्ज एके द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घायल सफी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


सफी के सीने हाथ में चोट आई है।सफी के भाई नबी ने बाउर, असगर, अनवर और सलीम को नामजद करते हुए तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed