फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two women killed for dowry

दो महिलाओं को दहेज के लिए मार डाला

Thu, 02 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में दो विवाहिताओं को दहेज के लिए मार डाला गया। उनमें एक विवाहिता गर्भवती थी। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में सरदारपुरनिवासी किशल का कहना है कि उसने बेटी सूफिया का विवाह डेढ़ साल पूर्व गांव निवासी सलीम के साथ किया था। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज व 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी।
विज्ञापन


उसे वह पूरा नहीं कर सका जिससे बेटी को सुसराल में प्रताड़ित किया जाता था। सूफिया चार माह के गर्भ से थी। आरोप है कि गत 30 मई की रात शमीम ने सूफिया के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी पिटाई की। सूफिया ने सास से शिकायत की तो सास ने उल्टे सूफिया को घर से निकालने की धमकी दी। सूफिया ने मायके वालों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है कि बुधवार देर रात बेटी की हत्या की सूचना मिली। पता चला कि ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसके शव को गांव से बाहर शीशम के पेड़ में लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

मायकेवाले मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिवारीजन शव लेकर गुरुवार सुबह कोतवाली पहुंच गए। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता का कहना है कि सूफिया चार माह की गर्भवती थी। 

पयागपुर क्षेत्र में खरिहा दपौली निवासी शरीफुन निशा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर उसके मायके के लोग श्रावस्ती के इकौना हुसैनपुर से गांव पहुंचे। मृतका के भाई मोहम्मद यासीन का कहना है कि छह वर्ष पूर्व बहन का विवाह किया था।


ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। बहनोई के मंदबुद्धि होने के चलते आए दिन उसकी बहन को मारापीटा जाता था। भाई ने शरीफुन की हत्या गला दबाकर किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर सीओ टीपी पांडेय गांव पहुंचकर छानबीन की। सीओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed