फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two teenager,s murder, dead bodies thrown into river

दो किशोरियों की हत्या, नदी में फेंके शव

Sun, 19 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sun, 19 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दो किशोरियों की हत्या कर उनके शव राप्ती नदी में फेंक दिए गए। मनोहरापुर के मजरा बढ़ईपुरवा के पास शनिवार की रात राप्ती नदी में ग्रामीणों ने किशोरियों के शव उतराते देखे तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस किशोरियों की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन


मनोहरापुर के मजरा बढ़ईपुरवा के पास राप्ती नदी में दो किशोरियों की हत्या कर उनके शव फेंक दिए गए। शनिवार की रात ग्रामीणों ने किशोरियों के शव नदी में उतराते देखे तो हड़कंप मच गया। दोनों किशोरियां सलवार सूट पहने हुए थीं।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पाकर तमाम लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सेमरी चौकी प्रभारी ने शवों को नदी से बाहर निकलवाया। उनकी शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चौकी प्रभारी ने घटना की सूचना इकौना थाना पुलिस को दी। इसके बाद इकौना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व इसी हुलिया की दो किशोरी जो लापता हो गई थीं, जिनके पिता की ओर से गुमशुदगी लिखाई गई थी। उन्हें भी शवों की शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन वे भी किशोरियों की शिनाख्त नहीं कर सके।


इस संबंध में सेमरी चौकी प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का दिख रहा है। शव नदी में कैसे और कहां से आए या फिर किशोरियों के साथ क्या हुआ। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर किशोरियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed