{"_id":"575d8dd14f1c1b2a3e11b88b","slug":"two-died-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
मौत पर दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक पूर्व प्रधान और नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। इन हादसों में महिला के पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व प्रधान हादसे के वक्त बाराबंकी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था।
जरवलरोड थाना क्षेत्र में धनसरी गांव के पूर्व प्रधान क्रांतिदेव मिश्रा (65) शनिवार सुबह भतीजे संजय मिश्रा (40) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में रामनगर, बाराबंकी में एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटते समय बहराइच-लखनऊ मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। रात को इलाज के दौरान पूर्व प्रधान क्रांतिदेव की मौत हो गई। संजय का इलाज केजीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
क्रांतिदेव मिश्रा ग्राम पंचायत धनसरी में लगातार आठ बार ग्राम प्रधान रहे। उनके पिता स्व. जगदीश प्रसाद मिश्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उधर नानपारा मार्ग पर रुपईडीहा क्षेत्र के भवनियापुर टिकुरी निवासी रामदयाल सिंह (47) पत्नी साधना सिंह (45) का इलाज कराने बाइक से नानपारा जा रहे थे।
उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। गांव के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में साधना बाइक से गिर गई और उसे रौंदता हुआ वाहन भाग निकला। साधना की मौके पर मौत हो गई। घायल रामदयाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।