{"_id":"fdea11d18177c101a2e726410df810db","slug":"to-make-father-afraid-son-acted-as-commiting-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को डराने के लिए बेटे ने जहर खाने का किया ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को डराने के लिए बेटे ने जहर खाने का किया ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। मामूली अनबन पर आज के युवा किस कदर परिवारीजनों को परेशान करते हैं, इसकी बानगी शनिवार को जिला अस्पताल में देखने को मिली।
असरौरा गांव निवासी एक युवक ने पिता को डराने के लिए जहरीला पदार्थ खाने का हाईवोल्टेज ड्रामा रचा। इस कार्य में पड़ोसी ने युवक की मदद की।
उसे गंभीर बताकर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां जैसे ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, युवक बेड से भाग खड़ा हुआ। यह देख डॉक्टर व उनके सहकर्मी भौचक रह गए। युवक ने पूर्ण स्वस्थ होने की बात कहते हुए इलाज से इंकार कर दिया है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत असरौरा गांव निवासी रामतेज (20) का पिता राम अचल से किसी बात पर शनिवार सुबह विवाद हो गया।
पिता राम अचल ने उसे डांट दिया तो गुस्साए रामतेज ने विषाक्त खाने का ड्रामा शुरू कर दिया। वह उल्टियां करने लगा और पेट पकड़कर लेट गया। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
पड़ोसी राजेश कुमार ने रामतेज की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी ओपीडी इंचार्ज डॉ. एनए अंसारी ने इलाज शुरू किया।
चिकित्साकर्मी जब रामतेज के हाथ में वीगो सेट लगाने लगे तो वह हाथ झटककर बेड से खड़ा हो गया और भागने लगा। यह देख डॉक्टर व उनके सहकर्मी भौचक रह गए।
रामतेज ने इलाज कराने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों ने जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने हंसते हुए बताया कि पिता राम अचल को डराने के लिए विषाक्त खाने का ड्रामा किया था। अस्पताल प्रशासन ने यह बात उससे लिखित में ले ली है।