फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three smugglers caught with alcohal

652 शीशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से शराब की तस्करी बढ़ गई है। बुधवार दोपहर एसएसबी और आबकारी विभाग ने 652 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। बरामद शराब को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नेपाल से शराब की खेप लाकर बस और ट्रेन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों को भेजी जाती है। बुधवार सुबह शराब की बड़ी खेप भारतीय सीमा क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस पर एसएसबी के सहायक सेनानायक परमेंद्र कुमार और आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में संयुक्त टीम ने नोमेंस लैंड पर गश्त शुरू की। पिलर संख्या 31/5 के पास तीन व्यक्ति नेपाल की ओर से बोरों में कुछ लाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। बोरों की तलाशी के दौरान उससे विभिन्न ब्रांडों की 652 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।

सहायक सेनानायक ने बताया कि बरामद शराब को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरपुर निवासी रामकिशुन, कुतुबुद्दीनपुर निवासी रामू और साबितराम के रूप में हुई है। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख 53 हजार 916 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed