फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three lakh looted from businessman

व्यवसायी से तीन लाख रुपये लूटे

Fri, 17 Jun 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बाबा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से एक गुटखा व्यवसायी पर तीन-चार राउंड फायर कर तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस बीच इकौना से आ रही क्राइम ब्रांच टीम ने बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया लेकिन लूटे गए रुपये बरामद नहीं हुए। अन्य लूटेरे बाइक से भाग निकलने में सफल हो गए। 
विज्ञापन


बहराइच नगर में मोहल्ला गुलाम अली पुरवा निवासी चंदन गुटखा का व्यवसाय करता है। वह शुक्रवार को पिकअप (यूपी40टी-1241) से हेल्पर बहराइच के मटेरा थानान्तर्गत भौखरा निवासी सुधीर कुमार के साथ गुटखा बेचने गिलौला बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय दोनों बौद्ध परिपथ स्थित बाबा चौराहे पर पहुंचे जहां बाइक सवार तीन लोगों ने पिकअप को ओवर टेक किया। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चंदन व सुधीर पर दो-तीन राउंड फायर किया। सुधीर ने वाहन की सीट के नीचे छिपकर खुद का बचाव किया।

व्यवसायी चंदन रुपये से भरा बैग लेकर खेत की ओर भागा। यह देख लुटेरों ने चंदन पर एक और फायर किया। घेराबंदी कर लुटेरों ने चंदन का रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग निकले। 

व्यवसायी से घटना की सूचना मिलने पर गिलौला पुलिस ने वायरलेस पर कंट्रोल रूम को बताया। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इस बीच इकौना से गिलौला की ओर आ रहे क्राइम ब्रांच की टीम ने लुटेरों के हुलिया वाले संदिग्ध बाइक सवार तीन लोगों को सेमगढ़ा की ओर भागते देखा।


संदेह पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। गिलौला थाने ले जाए गए तीनों की पहचान व्यवसायी चंदन व सुधीर ने लुटेरों के रूप में की। क्राइम ब्रांच प्रभारी आलोक वर्मा के मुताबिक अभी कुछ बदमाश फरार है। उनके बारे में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed