फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed in accident, 15 injured

हादसों में तीन की मौत, 15 घायल

Mon, 18 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 18 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accident, 15 injured
हादसे के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। जमोग बाजार में आयोजित जय गुरुदेव समिति के सत्संग में शामिल होने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लक्ष्मनपुर के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। उस पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। उधर बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघराघाट वन बैरियर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कैसरगंज क्षेत्र में बाजार जा रहे हिंयुवा के जिला मंत्री की बाइक की टक्कर से जान चली गई।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत जमोग बाजार में सोमवार को जय गुरुदेव समिति की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया था। दोपहर में दो बजे के आसपास चरदा से श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सत्संग स्थल की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में चरदा निवासी मुन्नी (40) पत्नी मुन्नीलाल अपने बेटे ढोढ़े (10) को लेकर कुछ दूरी पर स्थित निरहू गांव में बेटी के ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोग परिचित थे। उन सभी ने मुन्नी को ट्रॉली पर बिठा लिया। ट्रॉली मुश्किल से आधा किलोमीटर चली होगी। तभी सामने आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में लक्ष्मनपुर गांव के निकट चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी।

चीख पुकार सुन जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक ट्रॉली पर सवार मुन्नी ने दम तोड़ दिया। जबकि 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में पंडितपुरवा निवासी रेखा (24), बख्शी गांव निवासी जीतू (3), सिमरन (15), पदमावती (28), ज्योति (10), चंपा (40), जगदीश (45), अजय (5), लालता (16), अंजनी (5), आतिश (5), खुशी (7) शामिल हैं।

तत्काल एंबुलेंस को बुलवाकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर घायलों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है। मौके पर थानाध्यक्ष छोटक यादव दलबल के साथ पहुंचे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। 

उधर बाराबंकी जिले के दरियाबाद किंतूर निवासी प्रदीप (20) पुत्र बदलू की रिश्तेदारी कर्नलगंज गोंडा में है। वह सोमवार सुबह रिश्तेदारी में गोंडा गया था। वहां पर उसने रिश्ते की बहन आरती (18) पुत्री राम समुझ को बाइक पर बिठाया और पास के गांव में एक मिट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

बाइक सवार भाई-बहन जब बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघराघाट वन बैरियर के निकट पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत प्रदीप सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे रौंदती हुई निकल गई। जबकि आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। 

उधर कैसरगंज क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री ग्राम नौगोइयां निवासी बालकराम जायसवाल (50) सोमवार दोपहर में अपनी बाइक से झुकिया मोड़ से डिवाइडर पार कर कैसरगंज बाजार जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे जिला मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

लहूलुहान जिला मंत्री बालकराम को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। 

स्कूली वैन की टक्कर से छात्रा घायल, रेफर
नवाबगंज। नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बा निवासी अंशिका (4) पुत्री दीपक जायसवाल सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय को जारी रही थी। जब वह सड़क पार कर रही थी। तभी पंडित राधेश्याम इंटर कालेज चरदा की स्कूली वैन अचानक आ गई।


वैन छात्रा को टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। जिससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे अभिभावकों ने लहूलुहान हालत में छात्रा को तत्काल पीएचसी पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed