फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three died in accidents

हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 29 May 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three died in accidents
परिजन दुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी के चलते पेड़ व दीवार गिरने से एक बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। पेड़ गिरने से लखनऊ-बहराइच, गोंडा-बहराइच, नानपारा व बलरामपुर मार्ग पर रात 11 बजे से एक बजे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दरगाह के मेला परिसर में पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की महिला जायरीन की मौत हो गई और उसके बेटे समेत सात लोग घायल हुए हैं। आंधी के दौरान दीवार गिरने से कोतवाली देहात व रामगांव क्षेत्र में बालिका और वृद्ध की जान चली गई। बरसात के चलते तराई का तापमान भी लुढ़क गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।   
विज्ञापन


जिले के लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। शनिवार रात 10 बजे के करीब तराई का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ बिजली चमकने लगी। आधे घंटे बाद आंधी चलने लगी। आधे घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी के चलते सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह में चल रहे जेठ मेले में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान जोहराबाग में सागौन का पेड़ सुल्तानपुर के जायरीन के डेरे पर गिर गया। चपेट में आकर सुल्तानपुर के मल्हीपुर चांदा निवासी चंद्रा (40) पत्नी अशर्फीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उसके पांच वर्षीय बेटे नंदलाल को गंभीर चोटे आई हैं। उसी दौरान संतकबीरनगर के एक डेरे पर भी पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। चपेट में आकर संतकबीरनगर के बखिरा बेलवा ठकुराइन गांव निवासी हरीराम (60), खलीलाबाद बड़ेला निवासी भगवानदीन का आठ वर्षीय पुत्र राज व 12 वर्षीय बेटी सुनीता जख्मी हो गई।

आंधी के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शाहिद अली के मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर उसकी पुत्री शीबा (8) की मौत हो गई। वहीं रामगांव क्षेत्र के ठगिहा भकला गोपालपुर गांव में मोहब्बत अली के मकान की दीवार ढह गई। दीवार के निकट चारपाई पर सो रहे मोहब्बत अली (59) पुत्र वारिस की मलबे में दबकर मौत हो गई।

उधर बहादुरचक गांव में फूस के छप्पर पर नीम का पेड़ गिरने से गीता देवी (45), बेटी सावित्री देवी (25) व अनीता (22) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंधी औैर पानी के चलते पूरी रात जिले में अफरातफरी की स्थिति रही।


पेड़ गिरने के चलते लखनऊ-बहराइच, गोंडा-बहराइच, नानपारा और बलरामपुर मार्ग पर रात 11 बजे से एक बजे के बीच आवागमन प्रभावित रहा। जगह-जगह पेड़ की डाल गिरने से वाहन चालकों को असुविधा हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed