फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   thousands of property stolen from a house

मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Mon, 22 Jun 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 22 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में किराये के मकान में रह रहे शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी के घर का तोला तोड़कर चोरों ने रात में नकदी समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ब्राह्मणीपुरा में प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के मकान में जन शिक्षण संस्थान में कार्यरत सुरेश कुमार पांडेय पुत्र शिवसरन पांडेय किराये पर रहते हैं। सुरेश का कहना है कि शनिवार रात वह अपने घर गोंडा जाने के लिए मकान में ताला लगाकर निकले थे।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का ताला काट दिया। उसमें रखे पांच हजार रुपये, 20 हजार से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप, आधार कार्ड बनाने का सॉफ्टवेयर, किट बैग व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चोरी की जानकारी होने पर सुरेश भागकर बहराइच पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक की संपत्ति चोर समेट ले गए हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक आरके वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed