फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The son of the farmer was killed and buried dead body

किसान के बेटे की हत्या कर शव दफनाया

Wed, 21 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 21 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
 The son of the farmer was killed and buried dead body
बौंडी के भौरी गांव में बालू खनन के इसी स्थान पर की गई बच्चे की हत्या और ग्रामीणों की ओर से जलाया गया छप्पर। - फोटो : अमर उजाला
भौंरी गांव के निकट घाघरा के कछार में खदान कर रहे ठेकेदार ने एक किसान के बेटे की हत्या कर शव को बालू में दफना दिया। वहीं उसका साथी लापता है। उसकी चप्पल घाघरा नदी के तट पर पड़ी मिली है। बालक की हत्या की जानकारी पर क्षेत्र के तीन गांवों के लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचकर किसानों ने खदान कर रहे ठेकेदार का छप्पर फूंक दिया और एक जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन


शव रखकर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मामले को देखते हुए पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बौंडी थाना अंतर्गत भौरी गांव के निकट घाघरा के कछार में बालू खदान का पट्टा हुआ है।
विज्ञापन


यहां पर पट्टा के बावजूद खदान करने वाले लोग खदान स्थल से हटकर किसानों के खेतों में भी खनन कर रहे हैं। इसको लेकर बौंडी, सिपहिया हुलास और सरसठ बेटौरा समेत कई गांवों के लोग आक्रोशित हैं। दो दिन पूर्व खदान करवा रहे ठेकेदार ने भौंरी निवासी चेतराम के खेत में पोकलैंड मशीन से खनन किया। चेतराम के विरोध करने पर उसे जिंदा गाड़ देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर में चेतराम घर पर था। उसका आठ वर्षीय बेटा करन अपने हमजोली निसार (10) पुत्र रहमत के साथ खदान स्थल पर पहुंच गया। अपने खेत में जेसीबी मशीन देखकर उसने खनन का विरोध किया। इस पर आसपास मौजूद अन्य किसान भी मौके पर आ गए। किसानों का कहना है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने करन को पकड़ लिया तथा अन्य सभी को धमकाकर वहां से भगा दिया।

सूचना पाकर परिवारीजन पहुंचे तो दोनों बच्चे मौके से गायब मिले। खोजबीन के दौरान खदान स्थल और नदी के बीच बालू का टीला देखकर चेतराम व अन्य लोगों ने खोदाई शुरू की तो करन का शव बरामद हुआ। कुछ दूरी पर निसार की चप्पल पड़ी मिली। इस पर क्षेत्र के अन्य लोग एकत्रित हो गए। गुस्सा किसान व ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद बालू खनन करवा रहे ठेकेदार व मजदूरों के छप्पर को फूंक दिया।

जेसीबी मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार मिश्र के अलावा बौंडी, फखरपुर, हरदी, कैसरगंज और नानपारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

सीओ नानपारा एसके यादव तथा कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी तनवीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को बुलाने की मांग करते हुए करन का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। वहीं एडीएम संतोष कुमार के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। करन के पिता चेतराम ने ठेकेदार को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

वहीं ठेकेदार का कहना है कि करन की गांव के कुएं में डूबकर मौत हुई है। पोकलैंड मशीन को वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए मंगाया था, लेकिन ग्रामीण अपने सार्वजनिक निकास के लिए रास्ता मांग रहे थे, इसके चलते साजिश रची गई है। ठेकेदार ने भीड़ पर नगदी लूटने का आरोप लगाया है। वहीं एडीएम का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज होगा।  


एसपी सुनील सक्सेना ने बताया भौंरी गांव के निकट घाघरा के कछार में बच्चे की मौत की सूचना मिली है। एडीएम संतोष राय और एएसपी कमलेश दीक्षित को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल ग्रामीण आठ वर्षीय करन की हत्या कर शव को गाड़ने और निसार की हत्या कर शव नदी मेें फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ठेकेदार व खनन कर्मी बच्चों के डूबने की बात कह रहे हैं। जांच के साथ ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed