फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teenager kidnapped

नौकरी का झांसा देकर किशोर का अपहरण

Sat, 27 Feb 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 27 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
teenager kidnapped
बहराइच। रुपईडीहा निवासी किशोर को मुंबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नवाबगंज निवासी पुत्तन अगवा कर तमिलनाडु ले गया। वहां उसे मारपीटकर पल्लेदारी का काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़ित किशोर ने फोन कर पिता को आपबीती सुनाई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पुत्तन के पिता पैरू से शिकायत करने पहुंचा तो उसने फिरौती मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब पैरू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पुत्तन ने पीड़ित पिता को फोन कर बेटे की लाश भेजने की धमकी दे दी। अब पुलिस बच्चे को सकुशल बहराइच लाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी रामधीरज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रामधीरज ने बताया कि माह भर पहले उसके पुत्र ननके (15) की मुलाकात नवाबगंज के शिवनगरा गांव निवासी पुत्तन पुत्र पैरू से हुई।

पुत्तन ने ननके को मुंबई की एक कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 15 दिन पहले वह ननके को साथ लेकर घर से मुंबई के लिए निकला लेकिन पुत्तन ननके को लेकर तमिलनाडु पहुंच गया। वहां ननके को पल्लेदारी का काम दे दिया।

रामधीरज का कहना है कि ननके ने चुपके से फोन कर बताया कि उसने जब पल्लेदारी का काम करने से इंकार किया तो उसे कई दिनों तक भूखा रखकर मारापीटा गया।

रामधीरज जब मामले की शिकायत करने पैरू के पास पहुंचा तो उसने बेटे को वापस लाने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे। इस पर रामधीरज ने पुत्तन और उसके पिता पैरू को नामजद करते हुए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।


पुलिस ने पैरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसकी भनक लगते ही पुत्तन ने रामधीरज को फोन कर ननके की लाश भेजने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तमिलनाडु पुलिस से भी संपर्क साधने की कोशिश हो रही है। आरोपी युवक से भी बातचीत हुई है। उसने सप्ताह भर में ननके को सुरक्षित भेजने का आश्वासन दिया है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed