{"_id":"580ba5674f1c1b722b704ca9","slug":"suicide-attempt-in-front-of-the-dm-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में गिरे मकान का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर डीएम आवास के सामने पहुंच आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया लेकिन आग लगाने से पहले पकड़ लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने युवक को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में मोहल्ला छोटी बाजार निवासी दारा (40) पुत्र रामरुप का मकान पिछली बारिश में गिर गया था। मकान गिरने के बाद से वह परेशान चल रहा था। कई बार तहसील अधिकारियों व जिलाधिकारी को पत्र देकर मुआवजा दिलने की मांग की। मुआवजा नहीं मिलने से परेशान होकर वह शनिवार दोपहर में हाथ में केरोसिन का डिब्बा लेकर डीएम आवास के सामने पहुंच गया। आसपास के लोगों ने उसे शरीर पर केरोसिन डालते देख पुलिस को सूचना दी।
नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। युवक तब तक माचिस जलाने की कोशिश करने लगा। आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह रोका और पकड़ लिया। नगर मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि युवक को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।