{"_id":"580f8d2f4f1c1bcd75bc330f","slug":"so-send-to-lines-two-others-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ लाइन हाजिर, दो अन्य सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ लाइन हाजिर, दो अन्य सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रेप पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं करने वाले एसओ विशेश्वरगंज को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। इस केस में थाने के दीवान और मुंशी को निलंबित कर दिया गया है।
विशेश्वरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ 23 सितंबर को गांव के सतीश सिंह, पंकज सिंह, ननके सिंह, ननकू सिंह समेत छह लोगों ने दुराचार किया था। उसके पति की पिटाई भी की। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने डीजीपी को पत्र भेजा था। डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
इसके बावजूद एसओ केस दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। बीते दिनों आईजी की बैठक में मामला सामने आने पर एसपी सालिकराम वर्मा ने थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज श्रीनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
थाने के दीवान दधीच तिवारी और मुंशी विजय प्रकाश राना को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। एसओ की लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा।