{"_id":"57e7fc3c4f1c1b906c573ca1","slug":"sex-racket-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मठ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध तपोस्थली स्थित घंटा पार्क के सामने कल्याण समिति के मठ में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ रविवार को पुलिस ने किया है। पुलिस ने मठ में छापा मारकर वहां से मठ संचालक, दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मठ में काफी दिनों से सैक्स रैकेट चलने की सूचनाएं मिल रही थीं।
इकौना क्षेत्र में कटरा बौद्ध विहार स्थित घंटा पार्क के सामने कल्याण समिति के नाम से एक मठ का संचालन भंते अशोक बौद्ध कर रहा है। इस मठ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचनाएं काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थीं। एसपी ने रविवार शाम विशेष टीम को छापेमारी करने के लिए मठ पर भेजा।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दो स्थानीय युवतियां व उतरौला क्षेत्र के रहने वाले दो युवक पकड़े गए। युवक व युवतियों को जिस कमरे से पुलिस ने पकड़ा वहां उत्तेजक दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों युवक और युवतियों के साथ मठ संचालक अशोक बौद्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी हेमंत कुटियाल के मुताबिक इस बौद्ध मठ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचनाएं मिली थी। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में दो युवकों को युवतियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मठ संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस रैकेट में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।