{"_id":"56f4188c4f1c1b8334f14d24","slug":"seven-home-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मकान और दो दुकानें राख, सात लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात मकान और दो दुकानें राख, सात लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा के ग्राम बंजरिया में जले मकान और झुलसा मवेशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/चरदा। रानीपुर और रुपईडीहा क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को अचानक लगी आग से दो दुकान और सात मकान जलकर राख हो गए।
लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। चार मवेशी भी झुलसकर घायल हुए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील भेजी गई है।
रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताजपुर गांव निवासी सुंदरपाल के घर में गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया।
चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी तीरथराम, रामछबीले, पुष्कर, रामसरन के मकान को भी आगोश में ले लिया। पांचों मकान पल भर में ही धू-धू कर जल गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका। अग्निकांड में ग्रामीणों के घर में लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर मुआयना करके रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
उधर, रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से गांव निवासी सुंदर पुत्र लोटन के फूस के मकान में आग लग गई। कुछ ही पलों में लपटों ने पड़ोसी मनोहर पुत्र चंदी के मकान को भी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
रात में ही गांव के लोगों ने आग पर काबू के लिए अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मनोहर के घर के सामने स्थित किराने की दो दुकानों मेें भी आग लग गई।
हादसे में मनोहर के मकान और दुकान का लगभग 2.5 लाख की संपत्ति और दो बैल झुलस गए। वहीं, सुंदर के घर में रखी तीन हजार रुपये नगदी, पंपिंग सेट समेत लगभग दो लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है।
दो भैंस भी झुलसकर घायल हुई हैं। ग्राम प्रधान अंबर लाल वर्मा की सूचना पर लेखपाल रामलाल ने मौके की जाँच कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।