फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   prisoners fighted in lock-up

लॉकअप में कुर्सी के लिए भिड़े दो बंदी

Wed, 15 Jul 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 15 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कचहरी लॉकअप में बुधवार को कुर्सी पर बैठने के को लेकर दो बंदियों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के समर्थक बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। सीओ सिटी व सीओ रिसिया ने बंदियों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।


दीवानी कचहरी परिसर स्थित पुलिस लॉकअप में बुधवार को प्रतिदिन की तरह जिला कारागार से बंदियों को न्यायालय पर पेशी के लिए लाया गया।

इनमें हरियाणा निवासी एक बंदी लॉकअप के अंदर पहुंचकर कुर्सी पर बैठ गया, जबकि एक बंदी नीचे बैठा था। इसी बीच दोनों में विवाद होने लगा।

देखते ही देखते दोनों बंदियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बंदियों के समर्थकों ने भी एक-दूसरे का पक्ष लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लॉकअप में मौजूद पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन हंगामा बढ़ता गया।
विज्ञापन


सूचना अधिकारियों को दी गई, जिस पर सीओ सिटी अनूप कुमार और सीओ रिसिया अकमल खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बंदियों को किसी तरह शांत कराया गया।

सीओ सिटी ने बताया कि मामूली विवाद था, इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मालूम हो कि कचहरी के लॉकअप में बंदियों का यह दूसरा उत्पात है।

दो दिन पूर्व बंदियों ने परिवारीजनों द्वारा लाए गए भोजन को देने से रोकने पर जमकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed