फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   police and villagers clash

मलहीपुर में पुलिस व ग्रामीणों में भिड़ंत

Fri, 14 Oct 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
police and villagers clash
पुल‌िस तैनात - फोटो : अमर उजाला
मलहीपुर क्षेत्र के जमुनही गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर ग्रामीणों व पुलिस में भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के पथराव के जवाब में पुलिस ने हवा में गोलियां और आंसू गैस के गोले दागे। लाठी भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


लाठीचार्ज में 20 से अधिक ग्रामीणों को चोटें आईं तो पथराव में सीओ, एसओ समेत नौ पुलिसकर्मी चोटिल हुए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने 70 नामजद व 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के साथ करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जमुनही में दुर्गा पूजा के बाद गुरुवार रात ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने विगत वर्ष तय किया गया रास्ता ही चुना था। दूसरी तरफ ग्रामीणों को पुलिस ने पुराने रास्ते पर जाने से मना कर दिया। इस दौरान हुई झड़प में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसकी सूचना पाकर बदला में लोगों ने जमुनही की प्रतिमा मंगवाने की जिद की तो वहां भी पुलिस से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी प्रभारी माजिद फारूकी ने उनसे अभद्रता की। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया। इसमें 20 से अधिक लोगों को चोट आईं है। पथराव में सीओ भिनगा वीर सिंह, एसओ गिलौला अवध नारायण यादव सहित नौ पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। 

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पास के गांवों में दरवाजे तोड़कर घरों में महिलाओं व बच्चों को भी पीटा। इसी दौरान किसी व्यक्ति की फायरिंग में महिपत पुरवा निवासी बाबूलाल वर्मा घायल हो गया। उसके हाथ में छर्रे लगे हैं। उसे परिवारीजन इलाज के लिए बहराइच ले गए। पुलिस ने बदला व दूसरे गांव के सौ से अधिक ग्रामीणों को पकड़कर मल्हीपुर व सोनवा थाने में बंद कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बहोरवा चौराहा पर सीएम का पुतला फूंका और पुलिस विरोधी नारे लगाए।


आरोप है कि लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने सभी प्रतिमाओं को जंगल दास कुट्टी के निकट राप्ती नदी में पुल से फेंक दिया। चढ़ावे के पैसे, दानपात्र व जेवर पुलिस ने ले लिए। उधर एएसपी ने हवाई फायरिंग से इनकार किया। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंगू गैस छोड़ने की बात कही है। एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि घटना के बाद 70 नामजद व 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed