फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepalese Elephants demolished homes

नेपाली हाथियों ने ढहाए घर

Sun, 24 Jul 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Nepalese Elephants demolished homes
‌गिराए तीन घर - फोटो : अमर उजाला
नेपाल से आए हाथियों के एक झुंड ने शनिवार रात जंगल से सटे चार गांवों में जमकर उत्पात मचाया। तीन आशियाने ढहा दिए गए और 140 बीघा गन्ना व धान की फसल रौंद डाली। पूरी रात गांव के लोग ढोल पीटते हुए हाका लगाते रहे।
विज्ञापन


सूचना वनाधिकारियों को दी गई लेकिन रात में वनकर्मी तक मौके पर नहीं पहुंचे। भोर में हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें सुरक्षा की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आसपास कई गांव आबाद हैं। शनिवार रात नेपाल से हाथियों का एक झुंड खाता कारीडोर जंगल से होते हुए निशानगाड़ा रेंज के हरिहरपुर लालपुर गांव पहुंच गया। रात करीब 11 बजे हाथी गन्ने और धान के खेत में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और वह घरों से निकल पड़े। मशाल जलाकर ढोल पीटते हुए ग्रामीणों ने हाका लगाना शुरू किया। इस पर हाथी गन्ने व धान के खेत में रुक गए। हाथियों के झुंड ने गांव निवासी बिंद्रा सिंह, जोगा सिंह, केवल सिंह, गिरीश चंद्र की गन्ना और धान की आठ एकड़ फसल को रौैंद डाला।

लगभग तीन घंटे तक हाथियों ने खेतों में उत्पात मचाया। इससे 40 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। रात दो बजे के करीब हाथियों के झुंड ने खैरटिया मझरा की ओर जाते समय बिंद्रा सिंह के फार्म हाउस के पंपिंग सेट को उखाड़ दिया।

खैरटिया गांव में हाथियों ने खेत में बने गुरुचरन, लखवीर और जसपाल सिंह के आशियानों को रौंद डाला। यहां भी लोगों ने ढोल पीटते हुए मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। इस पर हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया और गन्ना व धान की फसल को तहस-नहस किया।


भोर में तक हाथी खेत में जमा रहे। इस दौरान गुरुचरन, लखवीर, जसपाल, कमलेंद्र, गुरमीत और गुरुनेल की 100 बीघा धान व गन्ना की फसल को रौंद डाला। वहां से जाते समय हाथियों ने सेती फार्म और रमपुरवा के निकट भी खेतों को नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed