फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mill worker killed

राइस मिल में मजदूर की हत्या

Sun, 08 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिसिया स्थित एक राइस मिल में काम करने गए युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना में एक घंटे तक गलत सूचना देकर परिवारीजनों को भ्रमित किया गया। युवक का दो दिन पूर्व मिल के मुनीम से ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता का कहना है कि उसी रंजिश के चलते मुनीम ने हत्या कर दी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र में ग्राम नंदा पुरवा विश्रामघाट निवासी सतीश यादव (18) पुत्र कन्हैया लाल का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। मेहनत मजदूरी कर संतोष परिवार का भरण पोषण करता था। कन्हैया लाल का कहना है कि दो दिन पूर्व ड्यूटी को लेकर सतीश ने राइस मिल के मुनीम से विवाद होने की बात बताई थी। यह भी कहा था कि मुनीम ने धमकी दी है।
विज्ञापन


परिवार व सतीश ने विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। कन्हैया लाल का कहना है कि शनिवार शाम सतीश ड्यूटी पर गया था। रात 12:30 बजे मिल से फोन कर सूचना दी गई कि सतीश की तबीयत काफी खराब है। उसे बहराइच ले जाना पड़ेगा। कन्हैया लाल परिवारीजनों के साथ रात में ही बदहवाश हालत में मिल पर पहुंचे तो पता चला कि सतीश को बहराइच ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने बताया कि सतीश की एक घंटा पहले ही मौत हो चुकी है। इस पर परिवारीजन विलख उठे। पिता का कहना है कि मुनीम से हुए विवाद के चलते बेटे की हत्या की गई है। पुलिस गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed