फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married with scorched killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में झुलसने से विवाहिता की मौत

Wed, 13 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Wed, 13 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married with scorched killed in mysterious circumstances
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
मनोहरापुर के मजरा मटखनवा में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए अपनी पुत्री को जला कर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। 
विज्ञापन


बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत गोसाईंपुरवा निवासी अभिमन्यू पुत्र बच्चाराम ने अपनी पुत्री अनुसुइया (22) का विवाह वर्ष 2013 में इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरापुर के मजरा मटखनवा निवासी ननकऊ के साथ किया था। वर्ष 2014 में अनुसुइया गउने में विदा होकर ननकऊ के घर आई थी। जिसकी मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अभिमन्यु को दी गई। सूचना पर पहुंचा अभिमन्यू अपनी पुत्री को मृत देख आपा खो बैठा। अभिमन्यू की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभिमन्यू ने मृतका के पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए अपनी पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना हरि सिंह बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed