फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard killed innocent

तेंदुए ने मासूम को मार डाला

Sun, 04 Sep 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed innocent
प‌र‌िवार में काेहराम - फोटो : अमर उजाला
सरयू के कछार में स्थित बसौना गांव में शनिवार रात घर के बाहर हैंडपंप पर हाथ धो रही एक मासूम को तेंदुए ने दबोच लिया। मासमू की मां के शोर मचाने पर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ उसे गन्ने के खेतों में घसीट ले गया। ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की।
विज्ञापन


सुबह वन विभाग की कांबिंग के दौरान बालिका के शरीर के टुकड़े आधा किलोमीटर की दूर खेत में मिले। पदचिन्हों के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें कांबिंग में लगाई गईं। 
विज्ञापन


कछार में छह माह के दौरान कई बार तेंदुआ आबादी में पहुंचा है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामगांव थानान्तर्गत बसौना गांव निवासी मदन मौर्या की छह वर्षीय बेटी शिवानी के पेट में दर्ज हो रहा था। मां उसे खेत ले गई थी। लौटकर शिवानी घर के सामने हैंडपंप पर हाथ धो रही थी। उसकी मांग बरामदे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हैंडपंप से कुछ दूर झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर शिवानी को दबोच लिया। चीख सुनकर मां ने देखा तो मासूम को तेंदुआ जबड़े में जकड़ चुका था। शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ बालिका को घसीटते हुए गन्ने के खेत में घुस गया।

गांव के लोग हाका लगाते हुए रात भर खेतों को खंगालते रहे लेकिन शिवानी का पता नहीं लग सका। तेंदुआ भी नहीं दिखा। कई स्थानाें पर खून बिखरा मिला। सुबह सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रुस्तम परवेज, वन दरोगा दीपक सिंह अन्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। कांबिंग शुरू की गई।


गांव से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मासूम के शरीर के टुकड़े मिले। उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पदचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उधर मासूम की मौत से परिवार कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed