{"_id":"5085362ba7d9e75cce2b67b66acd8c58","slug":"jhrkhuranon-passenger-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने यात्री को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बिहार से बहराइच आ रहे एक ट्रेन यात्री को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। साथ में यात्रा कर रही पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे अभी तक होश नहीं आया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत रायबोझा निवासी जगदीश (35) शनिवार रात पत्नी सावित्री के साथ बिहार प्रांत के कटिहार जनपद स्थित बरसोई स्टेशन पर ट्रेन से गोंडा पहुंचा। वहां जगदीश गोंडा से मैलानी जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ।
इस बीच जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। तीन हजार रुपये व बैग लूट लिए। बहराइच पहुंचने पर सावित्री पति जगदीश को नींद से उठाने लगी। लेकिन जगदीश बेहोशी अवस्था में सीट पर पड़ा रहा। उसने तत्काल यह बात जीआरपी जवानों को बताई।
विज्ञापन
जगदीश को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। उपचार चल रहा है। उसे अभी तक होश नहीं आया है।