{"_id":"584451a24f1c1bdf21a863c8","slug":"jewelery-looted-from-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बाजार जा रही एक वृद्धा को रास्ते में घेरकर बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात लूट लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सुपनी भटपुरवा निवासी रामदुलारी (60) पत्नी बाबूराम रविवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित भिलौराबासू के साप्ताहिक बाजार जा रही थी।
पैदल जा रही रामदुलारी को रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। वृद्धा को डरा-धमकाकर बदमाशों ने उसके कान के झुमके, नाक की कील, पायल आदि छीन लिए और फरार हो गए। वृद्धा के मुताबिक लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 30 हजार थी। उसने घटना की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष छोटक यादव का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।