{"_id":"1e1855f45d6e6cbae164b188b56505c1","slug":"innocent-s-leg-infected-from-vaccination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से मासूम के पैर में संक्रमण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीकाकरण से मासूम के पैर में संक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एक मासूम के लिए टीका परेशानी का सबब बन गया। मासूम के पैर में सड़न शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर काटने की आशंका जताई है, जिससे परिवार सहम गया है।
इस मामले में पिता ने एएनएम, आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर गलत टीकाकरण किए जाने व बरगलाने का आरोप लगाया है। उसने डीएम को पत्र भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
थाना रामगांव क्षेत्र अंतर्गत जल्लीपुरवा धर्मनपुर गांव निवासी ओमकार पाल के बेटे अजय पाल (3) के पैर में क्षेत्र की एएनएम प्रेमा देवी शर्मा ने मई में टीका लगाया था।
विज्ञापन
टीका लगने के कुछ ही घंटों बाद अजय के पैर में सूजन आ गई। इसके बाद टीका लगने स्थान पर संक्रमण शुरू हो गया और पैर धीरे-धीरे सड़ने लगा।
ओमकार ने इस बात की शिकायत आशा बहु किरन मिश्रा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री शकुंतला से शिकायत की और एएनएम प्रेमा देवी का मोबाइल नंबर मांगा लेकिन दोनों ने एएनएम का ट्रांसफर होने जाने की बात कहकर मामला टाल दिया, जबकि एएनएम का ट्रांसफर नहीं हुआ।
स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने पर भी जब अजय की हालत में सुधार नहीं हुआ तो ओमकार बेटे को मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर काटे जाने की आशंका व्यक्त की है।
ओमकार ने डीएम अभय कुमार से एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।