{"_id":"6aa05cb044025c94950c7dce","slug":"elder-son-dies-of-jaundice-allegations-of-beating-the-younger-son-banda-news-c-212-1-sknp1006-151792-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पीलिया से बड़े बेटे की मौत, छोटे पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पीलिया से बड़े बेटे की मौत, छोटे पर पीटने का आरोप
Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पीलिया की बीमारी के चलते किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने अपने छोटे पुत्र पर बीमारी से पूर्व मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट के बाद से ही बड़े बेटे को बुखार आया था।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पिपरहरी निवासी शिवभूषण सिंह ने बताया कि उसके पुत्र सहदेव सिंह (35) को पीलिया हो गया था। उसे चार सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे, वहां डॉक्टर ने बताया था कि शराब की वजह से लिवर ने काम करना बंद कर दिया है, पीलिया कम नहीं हो रहा। इस पर वह उसे सोमवार को कानपुर ले गए थे, कानपुर में हैलट अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
पिता का कहना है कि उसके तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्रों के नाम 10-10 बीघा जमीन का बंटवारा किया था। सबसे छोटा पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह चार बीघा जमीन और मांग रहा था। इसको लेकर उसने अपने बड़े भाई सहदेव के साथ बीती 26 अगस्त को मारपीट की थी। मारपीट के बाद ही सहदेव को बुखार आ गया था, उसके बाद उसे पीलिया हो गया था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सहदेव अविवाहित था। वह अपने मामा देहात कोतवाली जमालपुर निवासी अभिलाष सिंह के यहां खेती किसानी करता था। ट्रैक्टर भी चलाता था। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है। पिता अपने छोटे पुत्र पर मारपीट का भी आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।