फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A case will be registered against Mathura Construction, which is accused of submitting a forged character certificate.

Shahjahanpur News: फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाने की आरोपी मथुरा कंस्ट्रक्शन पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A case will be registered against Mathura Construction, which is accused of submitting a forged character certificate.
शाहजहांपुर। फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर नगर निगम से कार्य हासिल करने वाली फर्म मथुरा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी के मुताबिक, थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बुधवार को विभागीय कर्मचारी तहरीर देंगे।
विज्ञापन

मथुरा कंस्ट्रक्शन ने तिलहर नगर पालिका में भी फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर निविदाएं हासिल की थीं। शिकायत के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके निर्देश पर तिलहर के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने फर्म के खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तरह मथुरा कंस्ट्रक्शन ने नगर निगम में भी फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर काम हासिल किए थे।
विज्ञापन

शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। नगर निगम की ओर से फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। सोमवार को फर्म की ओर से जवाब दाखिल किया गया, लेकिन अधिकारी जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed