फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An out-of-control trailer plunged into a ditch while trying to avoid a goat; a major accident was averted.

Mau News: बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित टेलर गड्ढे में गिरा, बड़ा हादसा टला

Wed, 09 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control trailer plunged into a ditch while trying to avoid a goat; a major accident was averted.
Photo Title
स्थानीय थाना क्षेत्र के भादसा मानोपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार टेलर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा फोरलेन पर अचानक सामने आई बकरी को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि टेलर घोसी की ओर से तेज गति से आ रहा था। भादसा मानोपुर के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। चालक ने उसे बचाने के लिए वाहन को मोड़ दिया, जिससे टेलर अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे स्थित गहरे गड्ढे में उतर गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी के घायल नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि वाहन की गति तेज थी। चालक ने बकरी को बचाने के लिए सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टेलर अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed