फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   human trafficking in bahraich

मुंबई जा रहे 14 बच्चों को कराया मुक्त

Tue, 15 Dec 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 15 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी रोकने के लिए प्रथम संस्था की ओर से विजिलेंस अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


उसके तहत मंगलवार को 14 बच्चों को मुक्त कराया गया, जबकि तीन बच्चों को परिचितों के साथ होने के चलते छोड़ दिया गया। मुक्त कराए गए बच्चों में से एक बच्चे का नाम पता ज्ञात न होने के कारण उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रथम संस्था की प्रिवेंशन स्टाफ रेखा तिवारी ने बताया कि संस्था की ओर से बाल तस्करी पर अंकुश के लिए विजिलेंस अभियान शुरू किया गया है। उसी के तहत रोडवेज बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन संस्था के कार्यकर्ता आने-जाने वाले बच्चों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


रेखा ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 17 बच्चे पकड़े गए। इनमें 14 बच्चों को लेकर जा रहे बाल तस्कर, संस्था के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी बच्चे रुपईडीहा, नानपारा, मिहींपुरवा इलाके के हैं। इनमें एक 12 वर्षीय बच्चा अभिभावक व गांव का नाम नहीं बता पा रहा था, जिसके चलते उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।


जबकि अन्य 13 बच्चों को उनकी जानकारी के आधार पर अभिभावकों के पास पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान बरामद बच्चों को मुंबई और लखनऊ ले जाने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed