फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   gangrape with women

चाकू के बल पर महिला से गैंगरेप

Sat, 19 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 19 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खेत से लौट रही एक महिला से गांव के ही दो युवकों ने चाकू के बल पर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता जब दोनों के घर पर शिकायत करने पर पहुंची तो उनके परिवारीजनों ने उसे पीट दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले को रंजिश से जुड़ा बता रही है।

रामगांव थाना अंतर्गत एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शाम सात बजे के करीब खेत गई थी। लौटते समय गांव के ही रहने वाले सुंदर और दुरजी ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर युवकों ने चाकू गले पर लगा दी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला ने शोर मचाया तो आरोपी अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही महिला ने परिवारीजनों के साथ दोनों युवकों के घर पहुंचकर शिकायत की। इस पर आरोपी युवकों के परिवारीजनों ने अपशब्दों का प्रयोग कर महिला को पीट दिया।

पीड़िता ने रात में ही थाने पर सूचना दी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। महिला ने एसपी सालिकराम वर्मा से शिकायत की है।

एसओ संजय मिश्रा का कहना है कि अभी तक उनको तहरीर नहीं मिली है। मामला गांव के लोगों द्वारा जानकारी में आया है।

एसओ का कहना है कि महिला का पति सुुखदेव कुछ दिन पूर्व ही छेड़छाड़ के एक मामले में जेल भेजा गया था। ऐसे में मामला रंजिश से जुड़ा होने की भी संभावना है।  

खेत से किशोरी को कर ले गए अगवा

बहराइच। रामगांव के एक गांव में बुधवार शाम खेत की रखवाली कर रही एक किशोरी (16) को पिकप सवार छह लोग असलहे के बल पर अगवा कर ले गए। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक अपहरणकर्ता चंपत हो गए।

देर शाम तक बहन के घर न लौटने पर भाई ने खोजबीन शुरू की तब उसे ग्रामीणों से बहन के अगवा होने की जानकारी हुई।  मां-बेटे ने गंभीरवा पुलिस चौकी पर पहुंचकर मदद मांगी।


इस दौरान मां-बेटे को पता चला कि अगवा करने वालों में कोतवाली देहात के लंहगिया गांव निवासी विनोद और विजयराज के साथ चार अन्य लोग भी थे। मां ने कहा कि दोनों आरोपियों ने पहले भी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी।

इस मामले से भी गंभीरवा पुलिस चौकी को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई की बात कहकर चौकी के सिपाहियों नेे मां-बेटे को कहीं जाने नहीं दिया।

पुलिस की सुस्ती देखकर मां-बेटे ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन वहां भी सुनवाई न होने पर शनिवार सुबह एसपी के सामने हाजिर होकर व्यथा सुनाई।

एसपी ने इस मामले में रामगांव थानाध्यक्ष को जांच कर केस दर्ज करने और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed