{"_id":"aca8508107dc6018f003944884f35ebc","slug":"fraud-by-asking-atm-card-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाई नकदी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सरसा गांव निवासी एक युवक को किसी ने स्टेट बैंक का कर्मचारी बनकर ठग लिया। एटीएम कार्ड के वेरीफिकेशन के नाम पर 16 डिजिट नंबर पूछकर युवक के खाते से नकदी करीब 4000 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसा गांव निवासी आशुतोष चंद्र पुत्र जगतनरायन का बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ चिलवरिया तथा कृषि स्टेट बैंक शाखा पानी टंकी बहराइच में है। आशुतोष का कहना है कि सोमवार दोपहर उनके पास मोबाइल नंबर 08877303202 से एक व्यक्ति ने कॉल कर अपने को बैंक कर्मचारी बताया।
उसने कहा कि एटीएम कार्ड का वेरीफिकेशन होना है। इसके लिए कथित बैंक कर्मी ने एटीएम कार्ड पर अंकित 16 अंक का नंबर बताने को कहा। आशुतोष का कहना है कि उन्होंने दोनों बैंकों के एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। इसके आधे घंटे बाद चिलवरिया शाखा के स्टेट बैंक से दो हजार और कृषि शाखा बहराइच शहर के बैंक से 1800 रुपये निकाल लिया गया।
विज्ञापन
आशुतोष का कहना है कि जब उनके मोबाइल पर पैसा आहरण का मैसेज आया तो उन्होंने फिर उस व्यक्ति से बात की तो उसने दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर होने की बात कही। आशुतोष ने दोनो बैंकों से बात कर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया तो दोंनो बैंक प्रबंधकों ने रूठा व्यवहार करते हुए उन्हें झिड़क कर भगा दिया। इस पर पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है।