{"_id":"579e2a4f4f1c1bde762b8a46","slug":"forgery-in-the-name-of-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर व रानीपुर क्षेत्र के चार युवकों को नौकरी के लिए दुबई भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। युवकों को ठगी की जानकारी दुबई पहुंचने पर तब हुई जब उन्हें टूरिस्ट वीजा के चलते वापस भेजा गया। घर लौटे युवकों ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
एसपी से मिले तो उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पयागपुर क्षेत्र में ग्राम सतपेड़िया गुलवरिया निवासी धनीराम, लाला तेलीपुरवा निवासी वसीम व सतपेड़िया निवासी निसार और रानीपुर क्षेत्र में ग्राम सदियाबाद निवासी सहजाद नौकरी की तलाश कर रहे थे।
इस दौरान उनकी मुलाकात लालातेलीपुरवा निवासी यासीन अली से हुई। युवकों का कहना है कि यासीन ने दुबई में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए एक व्यक्ति पर दो लाख रुपये खर्च आने की बात कही। चारों युवकों पैसों का इंतजाम कर यासीन को दिए।
विज्ञापन
गत पांच मार्च को चारों युवक दुबई पहुंचे। वहां वीजा ऑफिस से बता चला कि युवकों के पास नौकरी का नहीं अपितु टूरिस्ट वीजा है। इसके चलते चारों को वापस जाने की दिहायत दी गई। युवकों ने घर से पैसे और वापसी का टिकट मंगवाया तो यहां पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद यासीन से पैसे वापस मांगे लेकिन लेकिन उसने नहीं दिए।
आरोप है कि 14 जुलाई को उसने मारपीट भी की। पीड़ित युवकों ने उसके खिलाफ एसपी से लिखित शिकायत की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। एसओ विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
गुलवरिया गांव निवासी धनीराम के पिता ननकऊ का कहना है कि बेटे को नौकरी दिलाने के लिए उसने अपना डेढ़ बीघा खेत एक महाजन के पास गिरवी रखा था। अब पैसे वापस नहीं करने पर महाजन ने खेत का बैनामा करवा लिया। अब भूखों मरने की स्थिति में आ गए हैं।