फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five lakh stolen from shop and home

दुकान व घर से पांच लाख का सामान चोरी

Tue, 05 Jul 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen from shop and home
दुकान का खुला शटर - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज और विशेश्वरगंज क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक दुकान व मकान से करीब 1.85 लाख नगद समेत पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। दोनों मामलों में मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बा निवासी वशी अहमद की परचून की दुकान चौक घंटाघर के पास स्थित है। वशी ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते दुकान में प्रतिदिन की बिक्री का पैसा वह कैश काउंटर में रखकर चला जाता है।
विज्ञापन


सोमवार की रात में वह प्रतिदिन की तरह कैश काउंटर में 1.40 लाख रुपये नगद रखकर घर चला गया। इसी रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। सुबह वशी अहमद जब दुकान पर पहुंचा, तब उसे चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिस जगह चोरी हुई है, उसी स्थान से 10 कदम की दूरी पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है, लेकिन सिपाही और होमगार्डों को भी चोरी की भनक नहीं लग सकी।


उधर विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत गंगू देवर गांव निवासी तपस्वी सिंह के घर से सोमवार की रात में चोरों ने अलमारी में रखा 45 हजार रुपये नगद, सोने के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत तीन लाख की संपत्ति पार कर दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष जेपी सिंह का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। उधर नवाबगंज पुलिस ने भी तहरीर लेकर दुकान में हुई चोरी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed