{"_id":"305e6599980ee0c5f3eff4af7ebb400b","slug":"five-child-labour-freed-from-kerala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल से छुड़ाए पांच बाल श्रमिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरल से छुड़ाए पांच बाल श्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हीपुर और नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के साथ मजदूरी करने पांच किशोर केरल गए थे। वहां रेलवे पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद बालश्रम की बात सामने आई। पुलिस ने उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया।
इस मामले में न्यायालय के आदेश पर शनिवार को केरल पुलिस ने पांचों किशोरों को श्रावस्ती लाकर डीएम को सौंप दिया। डीएम ने सभी बच्चों को घर पहुंचाने का निर्देश बाल कल्याण समिति को दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कथरामाफी निवासी एक व्यक्ति पांच किशोरों को बालश्रम कराने के लिए बीते 15 मई को केरल लेकर गया था। पांचों बच्चों को त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन पर बैठा कर व्यक्ति शौच के लिए चला गया था।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस ने बच्चों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की, जिसमें बच्चों ने बाल श्रम करने के लिए आने की बात बताई। इस पर रेलवे पुलिस ने पांचों बच्चों को बाल श्रम के तहत कार्रवाई कर बीते 18 मई को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी त्रिवेंद्रम के सुपुर्द कर दिया।
जहां से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद बच्चों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा इन सभी बच्चों को उनके परिवारीजनों को सौंपने का निर्देश दिया गया।
न्यायालय के आदेश पर केरल पुलिस की ओर से उप निरीक्षक श्याम कुमार व अन्य बच्चों को लेकर शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे। जहां पुलिस ने सभी बच्चों को जिलाधिकारी मोहम्मद जुबैर अली हाशमी को सौंप दिया।