फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   father died, in shock daughter also died

पिता की गमी में जा रही बेटी की भी मौत

Thu, 07 Jan 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 07 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पिता की मौत होने की खबर सुनकर मायके जा रही बेटी की भी मोटर साइकिल से बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार की है जहां मजगवा से कटकुइयां जा रही पूर्व प्रधान की बेटी भी मोटर साइकिल से नीचे कर गई।
विज्ञापन


इससे पहले कि परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जाता है कि सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटकुइयां कला के पूर्व प्रधान केदारनाथ वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार लखनऊ में करवाया जा रहा था लेकिन मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में पिता का शव पहुंचा और खबर उनकी बेटी अनोखा देवी पत्नी रामनारायाण निवासी मजगवा थाना कोतवाली भिनगा को मिली। समाचार मिलने पर गमी में शामिल होने वह अपने मायके जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चैलाही मोड़ से मोटर साइकिल से कटकुइयां कला जा रही थी। कटकुइयां गांव के पास अचानक वह प्राथमिक विद्यालय के पास मूर्छित हो मोटर साइकिल से नीचे गिर गई।


गंभीर रूप से घायल अनोखा देवी को जब तक एंबुलेंस बुलाकर परिवारीजन अस्पताल लेकर जाते अनोखा देवी ने भी दम तोड़ दिया। पिता पुत्री की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई इस घटना को सुनकर द्रवित हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed