{"_id":"6ad50274544dd7c16304fd64","slug":"case-registered-against-five-people-following-court-order-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-187818-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कांट। गांव हाशिमखेड़ा निवासी अनीता देवी ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, सोने की चेन और 70 हजार की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में अनीता ने बताया कि दो सितंबर 2026 को शाम करीब छह बजे वह घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इस बीच पुत्र करमजीत सिंह को प्रमोद कुमार सिंह, उनकी पत्नी बिट्टो देवी, सोनी, पारुल व रोशनी ने पीट दिया। बचाने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने घरेलू सामान, बक्से व बर्तनों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। गले से सोने की चेन छीनने और कमरे में रखी 70 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए।
थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। तब न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रमोद कुमार सिंह, पत्नी बिट्टो देवी, सोनी, पारुल, रोशनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद