{"_id":"44f30ec9f34be52378d5668e3224c361","slug":"eo-scolded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक की लाट तोड़वाने पर ईओ को फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशोक की लाट तोड़वाने पर ईओ को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। चौक बाजार में अशोक लाट पर हथौड़ा चलाकर उसे ढहाने के मामले में प्रशासन की नींद आखिरकार टूट गई।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एडीएम ने रविवार देर शाम जरवल पहुंचकर नगर पंचायत के ईओ को फटकार लगाते हुए अशोक लाट को उसी स्थान पर स्थापित करवाने के साथ ही छतरी बनवाने का भी आदेश दिया है।
गौरतलब है कि जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक बाजार के पंचायत भवन में वर्ष 1975 में अशोक की लाट स्थापित की गई थी।
बाद में उसे नगर पंचायत ने अधिग्रहीत कर लिया था। भवन जर्जर होने तथा पंचायत की दुकानों के निर्माण के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने भवन को तोड़ने की अनुमति दे दी।
ठेकेदारों ने काम शुरू करवाया तो भवन के साथ ही परिसर में देश के राष्ट्रीय चिह्न अशोक लाट पर भी हथौड़ा चलवाकर उसे ढहा दिया। कई दिनों तक अशोक लाट का स्तंभ ईंट और रोड़ों के बीच जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी सकते में आए।
रविवार देर शाम अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह, तहसीलदार नागेंद्र कुमार, कानूनगो और लेखपाल वाहिद कमाल के साथ चौक मोहल्ले में पहुंचे।
उन्होंने जमीन पर पड़े अशोक लाट की दुर्दशा देखी तो बिफर पड़े। अपर जिलाधिकारी ने ईओ भगौती मिश्र को अशोक लाट की तौहीन करने के मामले मेें कड़ी फटकार लगाई।
एडीएम ने ईओ से अशोक की लाट को उसी स्थान पर स्थापित करवाने तथा मूर्ति के ऊपर छत के निर्माण का भी निर्देश दिया है।