फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   driver and businessman injured in an accident

मिनी ट्रक भिड़े, चालक और व्यवसायी घायल

Wed, 13 Jan 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 13 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
driver and businessman injured in an accident
जरवलरोड (बहराइच) (ब्यूरो)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सीएचसी मुस्तफाबाद के सामने बुधवार तड़के मिनी ट्रकों की भिड़ंत हो गई। एक मिनी ट्रक का चालक व उसमें सवार आलू व्यवसायी घायल हुआ है।
विज्ञापन


जबकि दूसरे ट्रक का चालक व क्लीनर भाग निकले। सीएचसी के चिकित्साकर्मियों ने घायलों को मिनी ट्रक से निकालकर भर्ती किया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हुजूरपुर के सहसलमपुर गांव निवासी गुड्डू (30) पुत्र मुनीजर आलू के बड़े व्यवसायी हैं। बुधवार सुबह वह मिनी ट्रक द्वारा आलू की लदान करने के लिए लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक को रानीपुर चाकूजोत निवासी चालक सिराज (36) पुत्र वशीर हुसैन चला रहा था। ट्रक जब जरवलरोड थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के पास पहुंचा, तभी लखनऊ से बहराइच जा रहे मिनी ट्रक अचानक सामने आ गया।

सिराज संतुलन खो बैठा और दूसरा मिनी ट्रक सिराज की गाड़ी को टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। दुर्घटना की आवाज सुनकर सीएचसी के लोग दौड़े लेकिन टक्कर मारने वालेट्रक के चालक व क्लीनर फरार हो चुके थे।


सिराज और गुड्डू को चिकित्साकर्मियों ने डॉ. तबरेज की अगुवाई में मिनी ट्रक से निकालकर भर्ती किया। इलाज के दौरान सिराज की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed