फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dog killed stag

प्यासे बारहसिंघा को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Fri, 22 Apr 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच Updated Fri, 22 Apr 2016 09:35 PM IST
dog killed stag
कुत्तों के हमले में मृत बारह‌िससिंघा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैसरगंज (बहराइच)। जंगल से भटका एक बारहसिंघा घाघरा नदी के कछार रास्ते से शुक्रवार सुबह बदरौली गांव के पास पहुंच गया। यहां गांव के कुत्तों ने बारहसिंघा को नोंचकर मार डाला।


अनुमान लगाया जा रहा है कि बारहसिंघा पानी की तलाश में भटककर आया होगा। वनकर्मियों ने बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव दफना दिया है। 

कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर रेवली तटबंध के उस पार घाघरा के कछार में बदरौली गांव है। शुक्रवार सुबह एक बारहसिंघा भटककर गांव के पास पहुंच गया। इसी दौरान गांव के कुत्तों ने खेत में भटक रहे बारहसिंघा को घेरकर नोंच डाला।


कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बारहसिंघा को गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया था। ग्रामीणों ने कुत्तों को मौके से भगाया और रेंज कार्यालय कैसरगंज सूचना दी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी टीएस मिश्रा ने तत्काल वन रक्षक गोपालजी कश्यप व ननकू माली को मौके पर भेजा लेकिन जब तक वनकर्मी पहुंचते, तब तक बारहसिंघा ने दम तोड़ दिया। वनकर्मी उसके शव को पशु अस्पताल गए।


वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद बारहसिंघा के शव को भट्ठापुरवा गांव के पास दफना दिया गया। वनकर्मियों ने आशंका जताई कि हो सकता है जंगल से भटककर बारहसिंघा कछार में पहुंचा हो और पानी की तलाश में गांव के निकट आ गया होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed