फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   doctor and assistant filed cross case

डॉक्टर और नेत्र सहायक ने एक दूसरे पर जड़े आरोप, क्रॉस केस

Fri, 22 Apr 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच Updated Fri, 22 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और नेत्र सहायक के बीच की खुन्नस अब सामने आ गई है।
विज्ञापन


दोनों ने एक-दूसरे पर मारने-पीटने समेत कई गंभीर आरोप मढ़ते हुई केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सहायक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य में बुधवार को तहसील दिवस में नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके कुरील ने सीएमओ से अक्सर गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ शिकायत की थी।

सीएमओ ने शिकायत को संज्ञान में लिया और नानपारा सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक चंद्रशेखर, सहायक चंदन सिंह, नेत्र सहायक सुभाष सिंह गायब मिले।
विज्ञापन


इस पर सीएमओ ने मुख्यालय लौटने के बाद गैर हाजिर मिले तीनों कर्मचारियों का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण भी तलब किया। गुरुवार को सुभाष सिंह सीएचसी पहुंचे, तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष सिंह का आरोप है कि अवकाश का लिखित पत्र केंद्र अधीक्षक को दिया था तो अनुपस्थित कैसे कर दिया गया। इस बात को लेकर केंद्र अधीक्षक डॉ. कुरील व सुभाष सिंह में नोकझोंक होने लगी।

आरोप है कि सुभाष सिंह ने अधीक्षक डॉ. कुरील को परिसर मेें पीटा और गालीगलौज की। डॉ. कुरील ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया व प्रभारी कोतवाल एके सिंह ने सुभाष सिंह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।


प्रभारी कोतवाल ने बताया कि डॉ. कुरील की तहरीर पर सुभाष सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेत्र सहायक सुभाष सिंह ने भी डॉ कुरील पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने व अवैध उगाही करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

डॉ. कुरील के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed