{"_id":"5717b0574f1c1bef378b4672","slug":"conflict-for-song-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमाइशी गाने को लेकर प्रधान व विपक्षियों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरमाइशी गाने को लेकर प्रधान व विपक्षियों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। नेवलापुर कोठार गांव में मंगलवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गीत सुनाने को लेकर ग्राम प्रधान व विपक्षियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज के नेवलापुर कोठार गांव निवासी कृपाराम जायसवाल के नाती का मंगलवार रात मसवारा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में नृत्य के लिए कुछ महिलाएं बुलाई गईं थीं। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा थी।
इसी दौरान ग्राम प्रधान संजय सिंह व उनके विपक्षी नीरज सिंह ने एक साथ अलग-अलग गानों की फरमाइश नृत्यांगना से की। दोनों पक्ष अपना फरमाइश पहले सुनाने के लिए रुपये लुटाने लगे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पाकर थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान संजय ने शिवकुमार उर्फ प्रताप नरायन, संदीप, शिवमूरत, अंकुर, ननके, मोनू, रामप्रमोद और महेश प्रताप पर हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि नीरज ने विजय, मनोज, इंद्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश, शिवम, पवन कुमार को नामजद करते हुए हमले का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।