फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   case will be filed against 235 election workers

235 मतदान कर्मियों पर दर्ज होगा केस

Wed, 14 Oct 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 14 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तीसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले 235 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेेेश दिए गए हैं। इसमें 46 पीठासीन अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीडीओ ने इन कर्मचारियों के विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर दो दिन में सभी का स्पष्टीकरण भेजे जाने का निर्देश दिया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को मतदान होना है। विकास खंड मिहींपुरवा, नवाबगंज, बलहा व रिसिया में मतदान को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालयों पर पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय और रिजर्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण बुधवार को दिया जाना था।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण  में मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कालेज में 14 पीठासीन अधिकारी, 20 मतदान अधिकारी प्रथम, 30 मतदान अधिकारी द्वितीय व 20 मतदान अधिकारी तृतीय गैर हाजिर रहे। नवाबगंज के लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज से छह पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 27 मतदान अधिकारी द्वितीय व 18 मतदान अधिकारी तृतीय,  बलहा के शंकर इंटर कालेज नानपारा से 13 पीठासीन अधिकारी, 9 मतदान अधिकारी  प्रथम, 14 मतदान अधिकारी द्वितीय व 10 मतदान अधिकारी तृतीय और रिसिया के श्यामा देवी बालिका इंटर कॉलेज से 13 पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम, 16 मतदान अधिकारी द्वितीय और 8 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित पाए गए। इन सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराए जाने का आदेश दिया गया है। सीडीओ रा
विज्ञापन
विज्ञापन


केश कुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से उनके विभागीय अधिकारियों के माध्यम से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किए जाने के संबंध में भी पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed